हरियाणा डिप्टी सीएम के काफिले की गाड़ियों का एक्सीडेंट

Published On

हिसार-चंडीगढ़ हाइवे पर हुआ हादसा, पुलिस कर्मचारी घायल

हिसार(सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के काफिले का पिहोवा में एक्सीडेंट हो गया। काफिले में दुष्यंत की गाड़ी में शामिल पीसीआर आपस में टकरा गई। काफिले के आगे गोवंश आ गया। गोवंश को बचाने के चक्कर में जब वाहनों की स्पीड कम हुई तो पीछे से आ रही दूसरी पीसीआर टकरा गई। हालांकि डिप्टी सीएम सुरक्षित हैं। इस दुघर्टना में पुलिस कर्मचारी और होमगार्ड घायल हुए है। उन्हें पिहोवा के अस्पताल में दाखिल करवाया गया। हिसार-चंडीगढ़ हाइवे रोड गोवंश से भरा हुआ है। यह हादसे का कारण बन रहे हैं।

उचाना जा रहे थे दुष्यंत चौटाला

दुष्यंत चौटाला का काफिला जब निकला तो तब गोवंश वहां पर बैठा था। दुष्यंत चौटाला उचाना हलके के दौरे पर जा रहे थे। उचाना हलके के 10 गांवों में लोगों की समस्याएं सुनने और उन्हें रैली का न्यौता दिया जाना है। जैसे ही गाड़ियां हाइवे पर तेज गति से निकली तो आगे जा रही पुलिस की गाड़ी के आगे गोवंश आ गया। आगे वाले ने उसे बचाने के लिए ब्रेक लगाया तो पीछे से आ रही पीसीआर से टकरा गई। हालांकि हादसे में जख्मी पुलिसकर्मियों को अस्पताल भेज दिया गया है। वहीं डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला अपने तय शेड्यूल पर आगे रवाना हो गए।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts