Punjab
डबवाली में ड्रग विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश, बिना फार्मासिस्ट मेडिकल स्टोर चलाने पर होगी कार्रवाई
प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री नहीं करने के निर्देश दिए
डबवाली (सच कहूँ/सुभाष)। बस स्टैंड के नजदीक स्थित एक सभागार में ड्रग विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने कैमिस्ट एसोसिएशन के सदस्यों की बैठक लेकर मेडिकल स्टोर संचालकों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। बैठक में सीनियर ड्रग कंट्रोलर रमन श्योराण और ड्रग कंट्रोल ऑफिसर सुनील कुमार विशेष रूप से मौजूद रहे। रमन श्योराण ने मेडिकल स्टोर संचालकों को नशे में इस्तेमाल होने वाली प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री नहीं करने के निर्देश दिए। Dabwali News
उन्होंने बैन की जा चुकी दवाओं की खरीद-फरोख्त से दूर रहने तथा मेडिकल स्टोर लाइसेंस की ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जल्द पूरी करने को कहा। वहीं ड्रग कंट्रोल ऑफिसर सुनील कुमार ने सभी मेडिकल स्टोर्स पर सीसीटीवी कैमरे लगाने और कम से कम 15 दिनों की रिकॉर्डिंग सुरक्षित रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बिना फार्मासिस्ट मेडिकल स्टोर चलाना गैरकानूनी है और ऐसा पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। बैठक में कैमिस्ट एसोसिएशन के प्रधान दर्शन सोनी, सचिव पंकज धींगड़ा सहित बड़ी संख्या में कैमिस्ट मौजूद रहे। Dabwali News