कैथल में धान की सरकारी खरीद नही होने से खफा किसानो ने लगाया जाम

Published On

कैथल (सच कहूं/कुलदीप नैन)। Kaithal News: कैथल अनाज मंडी में पीआर धान की खरीद न होने से नाराज किसानों ने मंगलवार को जींद रोड स्थित अतिरिक्त नई अनाज मंडी के सामने जाम लगा दिया। इस दौरान किसानों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए रोष जताया। जाम के चलते आने जाने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा। Kaithal News

किसानों ने कहा कि पिछले 10 दिनों से वह परेशान है। वह मार्केट कमेटी में भी गए, लेकिन कोई उनकी सुनवाई नहीं कर रहा। गुस्साए किसानों ने बताया कि सरकार द्वारा उनकी धान की खरीद नहीं की जा रही। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने 23 तारीख दी थी। 27 तारीख को दिखावटी खरीद शुरू की गयी। उसके बाद कोई खरीद नहीं हुई। कल भी जाम लगाया था। अधिकारियो ने धान की खरीद शुरू करने के लिए सुबह 11 बजे तक का समय दिया था लेकिन आज 12 बजे तक भी कोई धान खरीदने नहीं आया। Kaithal News

जाम लगने के कारण आवागमन भी बाधित हुआ। आने जाने वाले लोगों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मौके पर पुलिस प्रशासन भी मौजूद रहा। Kaithal News

बता दे कि कैथल में राइस मिलर्स के हड़ताल पर होने के कारण धान की खरीद नहीं हो पा रही है। आढ़तियों का कहना है कि बिना राइस मिलर्स के वे मंडियों से पीआर धान की खरीद नहीं करने देंगे। Kaithal News

यह भी पढ़ें:– Kanpur News: बांग्लादेश को सात विकेट से हरा कर भारत ने किया क्लीन स्वीप

About The Author

Related Posts