Navodaya Vidyalaya admission: नवोदय विद्यालय कक्षा 11वीं में प्रवेश को इस तारीख तक करें ऑनलाइन आवेदन!

Published On

Navodaya Vidyalaya admission: ओढां (सच कहूँ न्यूज)। जवाहर नवोदय विद्यालय ओढां में कक्षा 11 में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित शुरू हैं। जो छात्र अथवा छात्रा ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है वह सरसा जिले का मूल निवासी होना चाहिए तथा जिले के किसी मान्यता प्राप्त स्कूल में वर्तमान मे कक्षा दसवीं में पढ़ रहा हो। विद्यालय के प्राचार्य ललित कालड़ा ने बताया कि उसका जन्म 1 जून 2008 से 31 जुलाई 2010 के मध्य होना चाहिए। परीक्षा 8 फरवरी 2025 को सरसा के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। ऑनलाइन आवेदन विद्यार्थी वैबसाइट पर कर सकते है। उन्होंने आगे बताया कि ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 30 अक्तूबर 2024 है। ऑनलाइन आवेदन हेतु किसी भी तरह का कोई फार्म अपलोड करना अनिवार्य नही है। Navodaya Vidyalaya admission

Voter ID Card: ”अब घर बैठे डाउनलोड करें फोटोयुक्त डिजिटल वोटर कार्ड”

About The Author

Related Posts