Bank News: पीएनबी सहित इन बैंकों ने अपने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिये…

Published On

मुंबई (एजेंसी)। Mumbai News: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा हाल ही में रेपो रेट में 50 आधार अंकों की कटौती करने के बाद पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी), बैंक आॅफ इंडिया और यूको बैंक सहित कई प्रमुख बैंकों ने लोन के लिए अपनी ब्याज दरों में कटौती की है। पंजाब नेशनल बैंक ने अपनी रेपो-लिंक्ड लेंडिंग रेट को 8.85 प्रतिशत से घटाकर 8.35 प्रतिशत कर दिया। Mumbai News

हालांकि, बेस रेट और मार्जिनल कॉस्ट आॅफ लेंडिंग रेट (एमसीएलआर) में कोई बदलाव नहीं किया। बैंक आॅफ इंडिया ने अपनी रेपो-आधारित लेंडिंग रेट को 8.85 प्रतिशत से घटाकर 8.35 प्रतिशत कर दिया। यूको बैंक ने अलग रास्ता अपनाया और सभी लोन अवधियों के अपने एमसीएलआर में 10 आधार अंकों की कटौती की। ये निर्णय 10 जून से लागू होगा। बैंक ने अपने ओवरनाइट एमसीएलआर को 8.25 प्रतिशत से घटाकर 8.15 प्रतिशत, एक महीने के एमसीएलआर को 8.45 प्रतिशत से घटाकर 8.35 प्रतिशत और तीन महीने के एमसीएलआर को 8.6 प्रतिशत से घटाकर 8.5 प्रतिशत कर दिया है। Mumbai News

यूको बैंक ने छह महीने और एक साल के एमसीएलआर को घटाकर क्रमश: 8.8 प्रतिशत और 9 प्रतिशत कर दिया गया। बैंक आॅफ बड़ौदा ने भी चुनिंदा लोन अवधियों के लिए अपनी रेपो-लिंक्ड उधार दरों में 50 आधार अंकों की कटौती की घोषणा की। Mumbai News

यह भी पढ़ें:– Corona Virus Update: भारत में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या पहुंची 6000 के पार, जानें इसके लक्षण

About The Author

Related Posts