Haryana News: हरियाणा के इस जिले के लिए छप्पर फाड़ ऐलान, गदगद हुए लोग, जानिये…

Published On

Haryana News: पलवल(सच कहूँ न्यूज)। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अक्षय तृतीया के अवसर पर पलवल जिला के होडल विधानसभा क्षेत्र के लिए विकास परियोजनाओं की सौगात दी। होडल विधानसभा क्षेत्र के लिए 10 करोड़ रुपए की लागत की 3 परियोजनाओं का उद्घाटन किया। साथ ही, मुख्यमंत्री ने होडल विधानसभा क्षेत्र के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए 5-5 करोड़ रुपए, डीएचबीवीएन के होडल में कार्यालय भवन के लिए 3.54 करोड़ रुपए व हसनपुर में 1.95 करोड़ रुपए, नीरपुर, कोराली, पेंगलतु व सीहा में सब हेल्थ सेंटर, सीहा में फसल खरीद केंद्र, होडल में पुन्हाना मोड़ तक ड्रेन के लिए 1.50 करोड़, हसनपुर में उप तहसील को तहसील का दर्जा, विभिन्न तालाबों का पुनरुद्धार तथा क्षेत्र की सभी सड़कों की मरम्मत और सुधार करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री बुधवार को पलवल जिला के होडल में आयोजित बृज विकास रैली को सम्बोधित कर रहे थे। साथ ही, केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर और होडल के विधायक हरिन्द्र सिंह द्वारा रखी गई अधिकतर मांगों को मौके पर ही मंजूर किया। साथ ही शेष मांगों को व्यवहार्यता (फिजिबिलिटी) अध्ययन करवाने के उपरांत पूरा करवाने की बात कही।

केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने फरीदाबाद संसदीय क्षेत्र में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का स्वागत किया। उन्होंने बीते एक दशक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र व हरियाणा की सरकारों के कार्यकाल को हर क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति का कालखंड बताया।

युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता व खेल राज्य मंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) गौरव गौतम ने कहा कि मुख्यमंत्री ने हरियाणा के खेल एवं खिलाडियों को आगे बढ़ाने का काम किया। होडल के विधायक एवं रैली के संयोजक हरिन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और पूर्व में विधानसभा क्षेत्र की सड़कों के विकास के लिए 84 करोड़ रुपए, पीने के पानी की योजना व नगर परिषद क्षेत्र के विकास के लिए करोड़ों रुपए की योजनाओं को स्वीकृति देने पर मुख्यमंत्री का आभार जताया।

गौ संरक्षण और संवर्धन की ओर अग्रसर प्रदेश सरकार : सैनी | Haryana News

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि गाय हमारी संस्कृति की आत्मा है। गो पालन और गोसेवा से ही हमारा ग्राम्य जीवन समृद्ध हुआ है। हमारे ऋषि-मुनियों ने हजारों वर्ष पूर्व कहा था कि गाय के संरक्षण से ही मानवता का कल्याण संभव है। आज जब दुनिया ग्लोबल वार्मिंग, स्वास्थ्य समस्याओं और नैतिक मूल्यों के क्षरण से जूझ रही है, तब हमें पुन: अपनी जड़ों की ओर लौटने की आवश्यकता है और उस यात्रा का पहला चरण गोसेवा है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर होडल स्थित गोसेवा धाम अस्पताल के वार्षिकोत्सव समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में उपस्थित जन को संबोधित कर रहे थे।

About The Author

Related Posts