भाजपा-जजपा ने प्रदेश की अर्थव्यवस्था को बर्बाद किया: सैलजा

Published On

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। कांग्रेस की स्टीयरिंग कमेटी की सदस्य कुमारी सैलजा ने आज आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)- (जननायक जनता पार्टी) जजपा गठबंधन सरकार की गलत आर्थिक नीतियों ने हरियाणा की अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया है। उन्होंने यहां जारी बयान में कहा कि कृषि, औद्योगिक और सेवा क्षेत्र का विकास माइनस में जा रहा है। प्रदेश पर तीन लाख करोड़ रुपये का कर्ज है। कांग्रेस नेता ने कहा कि रिसर्च फर्म इक्रा की रिपोर्ट से पता चलता है कि कृषि प्रधान राज्यों में शुमार हरियाणा की कृषि विकास दर माइनस 25 प्रतिशत तक लुढ़क गई है, जबकि, यही हरियाणा केंद्रीय पूल में सबसे अधिक अनाज देने का रिकॉर्ड बनाता था।

यह भी पढ़ें:– विश्व की सबसे बड़ी व्हीलचेयर स्पर्धा का आगाज

उन्होंने कहा कि कृषि विकास दर के मामले में देश के टॉप 10 राज्यों में भी प्रदेश को स्थान न मिलना राज्य सरकार की नीतियों की विफलता है। कांग्रेस नेता ने कहा कि औद्योगिक विकास दर माइनस 17 प्रतिशत चल रही है और सर्विस क्षेत्र का हाल तो और भी अधिक बुरा है। सर्विस क्षेत्र की ग्रोथ माइनस 68 प्रतिशत है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की विकास दर में लगातार गिरावट आई है, जबकि इसके मुकाबले ऋण वृद्धि दर 18 प्रतिशत तक पहुंच चुकी है। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आठ साल के दौरान जब प्रदेश में कोई बड़ी परियोजना नहीं आई तो फिर कर्ज की दर बढ़ने पर प्रदेश सरकार को श्वेत पत्र जारी करना चाहिए।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts