जिलाध्यक्ष रेणु शर्मा की अध्यक्षता में कालांवाली विस में भाजपा का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित

भाजपा का हर कार्यकर्ता संगठन की आत्मा है: मूलचंद शर्मा

Manmohan Picture
Published On

सरसा (सच कहूँ न्यूज)। कालांवाली विधान सभा में भारतीय जनता पार्टी की ओर से कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डबवाली भाजपा रेणु शर्मा ने की, जबकि मूलचंद शर्मा मुख्य वक्ता रहे। मुख्य वक्ता मूलचंद शर्मा ने कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता संगठन की आत्मा है। Sirsa News

भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन केवल अपने विचारों के कारण नहीं, बल्कि करोड़ों समर्पित कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत, निष्ठा और सेवा भाव के कारण बनी है। बूथ से लेकर शीर्ष स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने में प्रत्येक कार्यकर्ता का योगदान अमूल्य है। उन्होंने कहा कि जन-जन तक सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को पहुंचाने, समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा का भाव लेकर जाने तथा राष्ट्र निर्माण के संकल्प को साकार करने में हमारे कार्यकर्ता सदैव अग्रणी भूमिका निभाते हैं।

शर्मा ने कहा कि जिलाध्यक्ष रेणु शर्मा के नेतृत्व में डबवाली विधानसभा में समर्पित कार्यकर्ताओं की सशक्त टीम निरंतर संगठन हित एवं जनहित में कार्य कर रही है। आप सभी साथियों का उत्साह, अनुशासन, समर्पण और अथक परिश्रम ही हमारी शक्ति है। मूलचंद शर्मा ने कहा कि वास्तव में हम कार्यकतार्ओं से हैं, कार्यकर्ता हमसे नहीं,  संगठन की पहचान उसके कार्यकतार्ओं से ही होती है।

ईश्वर से प्रार्थना है कि हम सभी इसी प्रकार एकजुट होकर संगठन को और अधिक सशक्त बनाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प तथा हरियाणा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में अपना योगदान देते रहें। जिलाध्यक्ष रेणु शर्मा ने कहा कि हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन में प्रदेश विकास, सुशासन और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित कर रहा है। इन उपलब्धियों के नेतृत्व में जन-जन तक पहुंचाने का कार्य हमारे समर्पित कार्यकर्ता ही कर रहे हैं। Sirsa News

About The Author

Related Posts