संगत कर रही परमानेंट आने की अरदास…सच कहूँ की खास पेशकश

Published On

दूसरे स्थान पर सरसा व तीसरे पर रहा काबड़ी, टॉप राज्यों में पंजाब दूसरे स्थान पर

सरसा (सच कहूँ न्यूज)। डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत के बीच लगातार चल रहे (Ram Rahim) अंखड सुमिरन मुकाबले में इस बार 1 मार्च से 31 मार्च 2023 के बीच दुनियाभर के 381 ब्लॉकों के 1,93,926 सेवादारों ने 69,11,383 घंटे रामनाम का जाप कर सृष्टि की भलाई और सुख शांति के लिए और पूज्य गुरु जी के परमानेंट आने की सच्चे सतगुरु से अरदास की गई। सुमिरन मुकाबले में विजेता की बात करें तो इस बार पानीपत का नांगल खेड़ी ब्लॉक प्रथम रहा। इस ब्लॉक के 3240 सेवादारों ने 4,80,684 सुमिरन किया है। जबकि दूसरा और तीसरा स्थान भी हरियाणा के ही ब्लॉकों ने हासिल किया।

यह भी पढ़ें:– दांत सफेद करने का सबसे तेज और असरदार तरीका | Ram Rahim

जिसमें सरसा ब्लॉक के 20963 डेरा श्रद्धालुओं ने 4,06,752 अंखड सुमिरन कर दूसरा और पानीपत के ब्लॉक काबड़ी के 4356 डेरा अनुयायियों ने 362243 घंटे रामनाम का जाप कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। टॉप-10 की बात करें तो सभी हरियाणा के रहे। वहीं टॉप 5 राज्यों में हरियाणा पहले, पंजाब दूसरे, दिल्ली तीसरे, यूपी चौथे और राजस्थान पाँचवें स्थान पर रहा। गौरतलब है कि डेरा सच्चा सौदा द्वारा चलाए जा रहे अंखड सुमिरन (Ram Rahim) मुकाबले में विदेशों की साध-संगत भी बढ़-चढ़कर भाग ले रही है।

विदेशों की साध-संगत ने भी किया राम-नाम का जाप

इस बार संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), अमेरिका, इटली, आॅस्ट्रेलिया, दोहा कतर, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, फिलीपींस, कनाडा, बहरीन, मलेशिया, साइप्रस, सऊदी अरब, रोम, सिंगापुर, नेपाल, चीन और कुवैत में 416 सेवादारों ने 3264 घंटे रामनाम का जाप किया है।

Akhand Sumiran

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts