Assembly Election 2024: “विधानसभा चुनाव में ब्राह्मणों को मिलें इतनी टिकट”

Published On

Assembly Election 2024: सरसा (सच कहूँ न्यूज)। ब्राह्मण सभा हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा बड़ौता ने कहा कि हरियाणा में किसी भी राजनीतिक दल के लिए सत्ता पाना ब्राह्मण समाज के बिना संभव नहीं है। उनकी मांग है कि ब्राह्मण समाज को हरियाणा विधानसभा चुनाव में कम से कम 20 टिकट दी जाए। ब्राह्मण समाज की राजनीति में विशेष भागीदारी हो। यदि राजनीतिक दल ब्राह्मण समाज नजरअंदाज करेंगे तो प्रदेश कार्यकारिणी कड़ा फैसला ले सकती है। Sirsa News

सुरेंद्र शर्मा बड़ौता शुक्रवार को भगवान परशुराम ब्राह्मण धर्मशाला में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज के सभी संगठन एकजुट होकर आवाज उठाएं और अपना हक लेने के लिए तैयार रहें। 17 अगस्त को कैथल में ब्राह्मण समाज की प्रदेश स्तरीय मीटिंग बुलाई गई थी जिसमें कमेटी का गठित की गई थी। कमेटी ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया था कि कि प्रदेश में सभी राजनीतिक दलों से कम से कम 20 टिकट मांगी जाएंगी।

ब्राह्मण समाज जिस पार्टी से विमुख हुआ है वह पार्टी धराशाही हुई

इसके लिए पूरे प्रदेश में ब्राह्मण सभा हरियाणा की ओर से प्रेस वार्ता की जा रही है। उन्होंने कहा कि टिकट वितरण होने के बाद प्रदेश स्तरीय कमेटी समीक्षा कर ब्राह्मण समाज और सभी संगठनों को विश्वास में लेकर आगामी फैसला लेंगे। ब्राह्मण समाज ने जिस भी पार्टी को आज तक आशीर्वाद दिया है वह पार्टी सत्ता में आई है और ब्राह्मण समाज जिस पार्टी से विमुख हुआ है वह पार्टी धराशाही हुई है। Sirsa News

प्रदेश सरंक्षक एवं जिला ब्राह्मण सभा हिसार के अध्यक्ष राजकुमार भारद्वाज ने कहा कि सत्ता का रास्ता ब्राह्मण समाज से होकर गुजरता है। प्रदेश में बहुत सी सीटों पर ब्राह्मण समाज पूरी तरह से मजबूत है। ऐसे में राजनीतिक दलों को उन सीटों पर ब्राह्मण समाज का उम्मीदवार उतारना चाहिए।

प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला ब्राह्मण सभा सरसा के अध्यक्ष अर्जुन शर्मा ने कहा कि यदि राजनीतिक दल खानापूर्ति के लिए टिकट देते हैं तो वह ब्राह्मण समाज के लिए स्वीकार्य नहीं होगी। इस अवसर पर रामनिवास शर्मा अध्यक्ष जिला ब्राह्मण सभा एवं प्रदेश उपाध्यक्ष, ईश्वर शर्मा पाड़ला युवा प्रदेश अध्यक्ष, जिला सिरसा ब्राह्मण सभा सुशील शर्मा, रामानंद शर्मा, सुरेंद्र पारिक, सतीश कुमार, बलबीर शर्मा, शीशपाल शर्मा, रोशनलाल वशिष्ठ, कैलाश चंद्र शर्मा, जयप्रकाश शर्मा, प्रभु दयाल शर्मा, शिवरतन, सुरेश गौतम, कैलाश शर्मा, नवरल शर्मा, रामानंद शास्त्री सिरसा सहित अन्य मौजूद रहे। Sirsa News

Body Donation: ब्लॉक कल्याण नगर से एक औैर इन्सां बनी दधीचि

About The Author

Related Posts