दिनदिहाड़े चली गोलियां, दो की मौत, दो घायल

Published On

अंबाला (सच कहूँ न्यूज)। अंबाला शहर के कालका चौक पर वीरवार को दिनदहाड़े गैंगवार के चलते हुई गोलीबारी में दो गैंगस्टरों की मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मौका ए वारदात का मुआयना किया और जांच शुरू कर दी। वहीं पुलिस ने शक के आधार पर दो युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। जानकारी के अनुसार चार युवक युवक कोर्ट में पेशी के बाद चंडीगढ़ नंबर (सीएच 01 एसी 1620) की कार से अपने घरों को लौट रहे थे। सुबह करीब 11 बजे जब ये लोग कालका चौक के पास पहुंचे तो अचानक इनकी कार के सामने एक स्विफ्ट डिजायर कार आकर रूक गई।

तभी देखते ही देखते स्विफ्ट डिजायर कार सवार दो हमलावरों ने चारों युवकों पर ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दी। वारदात की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि गोलियां लगने से 2 युवकों ने मौके पर दम तोड़ दिया जबकि 2 गंभीर रूप से घायल हो गए। इसी बीच हमलावर तेजी से मौके से कार सहित फरार हो गये।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

 

About The Author

Related Posts