बस स्टैंड हरियाणा का, बसें मिलेंगी पंजाब की

Published On

1 करोड़ 82 लाख से बनाए गए इस भव्य बस स्टेंड का 2018 में सुभाष बराला ने किया था उद्घाटन ( Haryana Bus Service)

जाखल(सच कहूँ/तरसेम सिंह )। हरियाणा सरकार द्वारा जाखल मंडी बस स्टेंड का पुर्न निर्माण कराया गया है। 1 करोड़ 82 लाख रुपए की लागत से बनाए गए इस भव्य बस स्टेंड का उद्घाटन बीते 10 मार्च 2018 को भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने किया था। लेकिन इस करोड़ों रुपए की लागत से बने बस स्टैंड में ज्यादातर बसें आपको पंजाब की ही खड़ी मिलेंगी यहां से हरियाणा रोडवेज की ओर से प्रदेश की राजधानी चंडीगढ़ और सीमा के साथ लगते बड़े शहरों के लिए हरियाणा रोडवेज की कोई भी सीधी बस नहीं हैैै। जबकि यहां से पंजाब रोडवेज की बसें इधर हरियाणा की शहरों मेंं सरपट दौड़ती दिखाई देंगी।

बस स्टेंड पर तीन मुख्य व दो अतिरिक्त हैं काउंटर

जाखल बस स्टेंड मैं आपको ज्यादातर बसें पंजाब रोडवेज की या पंजाब की निजी बसें देखने को मिलेंगी। पंजाब रोडवेज ने जहां हरियाणा राज्य का टैक्स भर कर यहां से हरियाणा व पंजाब के अनेकों शहरों में जाने जाने वाली दर्जनों बसों की सेवाएं दिनभर उपलब्ध कराई हुई हैं। लेकिन हरियाणा रोडवेज ने अपने हरियाणा क्षेत्र के लिए दो चार मार्गों पर ही और वह भी बहुत कम समय उपलब्ध करवाए हुए हैं। इतना ही नहीं पंजाब की अनेक में बसे जहां राजस्व विभाग को चुना लगा रही हैं और यहां से सरपट दौड़ रही है वही यहां हरियाणा सीमा से गुजरने वाली पंजाब की अनेक बसें 15 से 20 साल पुरानी हो चुकी हैं। फिर भी बसों का संचालन किया जा रहा है। जाखल बस स्टैंड पर हरियाणा पंजाब बसों के लिए तीन मुख्य काऊंटरों के अलावा दो अतिरिक्त काऊंटर लगाए गए हैं।

इन रूटों पर दौड़ रही बसें

जाखल से बरेटा, बुढलाड़ा, मानसा व बठिंडा, जाखल से लैहरा, सुनाम, संगरूर के अलावा पंजाब राज्य को जाने के लिए मूनक, पातड़ां, पटियाला आदि की बसों की सेवाएं मिलती हैं। जो सभी या तो पंजाब रोडवेज की है या पंजाब की और से प्राइवेट निजी बसे। वहीं जाखल से कुलां, भूना, रतिया, फतेहाबाद , जाखल से रतिया वाया साधनवास, सिधानी, चांदपुरा, बब्बनपुर, महमड़ा होते हुए रतिया की ओर जाने वाली बसों का आवागमन होता है। लेकिन टोहाना स्थित तहसील के लिए, जिला मुख्यालय के लिए 1 या 2 बस ही सेवाएं दे रही हैं, जबकि प्रदेश की राजधानी चंडीगढ़ जाने के लिए हरियाणा रोडवेज की एक भी बस जाखल बस स्टैंड से नहीं है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts