वीरेश शांडिल्य को धमकी देने वालों के खिलाफ मामला दर्ज

Published On

अम्बाला। एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्टÑीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य को फोन पर हमला करने की धमकी दी जिसकी सूचना वीरेश शांडिल्य ने पुलिस को दी। मामले को गंभीर देखते हुए अम्बाला के एसपी जश्नदीप सिंह रंधावा ने एसएचओ अम्बाला सिटी राम कुमार को तुरंत एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए। और थाना अम्बाला शहर में वीरेश शांडिल की शिकायत पर आईपीसी की धारा 504, 506 के तहत एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिाया के राष्टÑीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने कहा कि उनके दफ्तर पर 4 फरवरी 2023 को भी उनकी हत्या के लिए नकाबपोश हमलावरों ने हमला किया, जिस पर 4 फरवरी को ही अम्बाला पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts