पानीपत की धरती को डेरा श्रद्धालु करेंगे चकाचक

Published On

पानीपत…. सन्नी कथूरिया‌। डेरा सच्चा सौदा सिरसा की ओर से कल सोमवार 23 जनवरी को हरियाणा प्रदेश के प्रत्येक जिले में महां सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इसी को लेकर पानीपत जिले की साध संगत सोमवार को जीटी रोड स्काईलार्क निकट एकत्रित होकर वहीं से सफाई अभियान की शुरूआत करेगी।

जानकारी देते हुए जिला कमेटी के सदस्य राहुल इन्सां ने बताया कि डेरा सच्चा सौदा सिरसा द्वारा 147 मानवता भलाई के कार्य किए जा रहे हैं पानीपत में कल सफाई अभियान चलाया जाएगा। जिसको लेकर तमाम तैयारियां पूरी कर ली गई है। समालखा,मतलौडा, इसराना, बापौली, सनौली की साध संगत अपने अपने ब्लाक (एरिया) में सफाई अभियान चलाएंगे। पानीपत शहर मे पानीपत,काबडी और नागलखेडी ब्लाक की साध संगत सफाई अभियान को शुरू करेगी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts