जॉब सुरक्षा के सर्विस रूल जारी करवाने के लिए अनुबंधित स्वास्थ्य कर्मचारियों ने की बैठक

Published On

जाखल (सच कहूँ/तरसेम सिंह)। Jakhal News: जिला फतेहाबाद के जाखल ब्लॉक में अनुबंधित स्वास्थ्य कर्मचारी संघ हरियाणा 2107 संबंधित भारतीय मजदूर संघ की एक बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष दीपक सिंह अनुबंधित स्वास्थ्य कर्मचारी संघ हरियाणा ने की और कर्मचारियों से विचार विमर्श किया। Jakhal News

दीपक ने कर्मचारीयों के समक्ष अन्य वाली समस्याओं को जाना व इस मौके पर सभी कर्मचारियों ने जो समस्या बताई सबसे मेन समस्या जो निकल कर आई वह सेवा सुरक्षा जॉब सिक्योरिटी एक्ट 2024 की सर्विस रूल को लेकर आई है। सर्विस रूल जारी न होने को लेकर कर्मचारियों में भारी रोष है जिसके लिए सभी कर्मचारियों ने एकजुट होकर जिलाध्यक्ष दीपक सिंह को यह आश्वासन दिया कि जैसे भी जिला कार्यकारिणी और प्रदेश कार्यकारिणी की ओर से कोई भी आदेश या निर्णय लिया जाता है।

हम सभी अनुबंधित स्वास्थ्य कर्मचारी प्रदेश कार्यकारिणी या जिला कार्यकारिणी के साथ तन मन धन से उस निर्णय पर अमल करते हुए साथ रहेंगे और उस फैसले के सफल प्रयास हेतू चाहे उन्हें सड़कों पर उतरना पड़े। चाहे कोई भी कदम उठाना पड़े सभी कर्मचारी तन मन धन से तैयार हैं। कर्मचारी सिर्फ प्रदेश कार्यकारिणी और जिला कार्यकारिणी के निर्णय का इंतजार कर रहे है और जो भी निर्णय प्रदेश कार्यकारिणी अनुबंधित स्वास्थ्य कर्मचारी संघ और जिला कार्यकारिणी की तरफ से निर्देश प्राप्त होगा उस पर पूरा अमल किया जाएगा। Jakhal News

यह भी पढ़ें:– Hanumangarh: कैडर पुनर्गठन नहीं किए जाने से न्यायिक कर्मचारी नाराज

About The Author

Related Posts