Dabwali: डबवाली के सुखदीप बजाज इन्सां ने पेश की मानवता की मिसाल
रक्तदान कर बचाई जरूरतमंद मरीज की जान
डबवाली। वीरवार को डबवाली के एक निजी अस्पताल में भर्ती मरीज को डायलिसिस के दौरान अचानक ओ पॉजिटिव रक्त की आवश्यकता पड़ गई। स्थिति गंभीर होने पर परिजनों ने तत्काल रक्त की व्यवस्था के प्रयास शुरू किए। इसी दौरान जैसे ही इस आवश्यकता की जानकारी डेरा सच्चा सौदा अनुयायी सुखदीप बजाज इन्सां को मिली, वे बिना देर किए नागरिक अस्पताल स्थित ब्लड सेंटर पहुंचे और रक्तदान कर मानवता का परिचय दिया। समय पर मिले रक्तदान से मरीज के उपचार में सहायता मिली और परिजनों ने राहत की सांस ली। Dabwali News
सुखदीप बजाज इन्सां ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा मानव सेवा कार्य है और प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान अवश्य करना चाहिए। उन्होंने बताया कि उन्हें इस सेवा कार्य की प्रेरणा Gurmeet Ram Rahim Singh से प्राप्त हुई है। इसी प्रेरणा के चलते वे नियमित रूप से जरूरतमंदों के लिए रक्तदान करते रहते हैं। स्थानीय लोगों ने सुखदीप बजाज इन्सां के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास समाज में मानवता और सेवा भावना को मजबूत करते हैं। Dabwali News
About The Author