बवानीखेड़ा की साध-संगत ने अवतार दिवस की खुशी में किया पौधारोपण

Published On

भिवानी (सच कहूँ न्यूज)। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के 55वें पावन अवतार दिवस की खुशी में ब्लॉक बवानीखेड़ा की साध-संगत ने ‘धन धन सतगुरु तेरा ही आसरा’ नारा बोल कर पौधारोपण शुरू किया। इस मौके पर बवानीखेड़ा ब्लॉक के सेवादार रामबीर ठेकेदार एवं मुकेश इन्सां ने बताया कि ब्लॉक बवानीखेड़ा की साध-संगत पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां द्वारा 142 मानवता भलाई के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही है। उन्होंने बताया कि पूज्य गुरू जी के पावन अवतार दिवस पर बवानीखेड़ा ब्लॉक की साध संगत ने अपने-अपने क्षेत्र में 1030 पौधे लगाए। इस अवसर पर सत्यनारायण पटवारी, दिलबाग इन्सां, सोमवीर कुंगड़, मा. भाना राम, विजय यूथ, इंद्र इंसा, परमजीत यूथ, रवि इन्सां, फूल सिंह इन्सां, धर्मवीर इन्सां, कमलेश कुंगड़, बाला इन्सां, नीलम इन्सां, पार्षद कमलेश बवानीखेड़ा आदि शामिल रहे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts