…जब जरूरतमंद परिवार के लिए फरिश्ता बन आ गए डेरा श्रद्धालु

Published On

परिवार की बेटी की शादी में की आर्थिक मदद, दिया जरूरत का सामान

  • परिवार बोला, डेरा श्रद्धालुओं ने बोझ ही हल्का कर दिया | Welfare Work

कुरुक्षेत्र (सच कहूँ/देवीलाल बारना)। …जब जरूरतमंद परिवार के लिए डेरा सच्चा सौदा के श्रद्धालु फरिश्ता बन पहुंच गए और परिवार की बेटी की शादी मे जरूरत का सामान भेंट किया तो परिवार जनों की आंखों से आंसू छलक गए। परिवार ने कहा कि धन्य हैं डेरा सच्चा सौदा के पूज्य संत जी जिनकी प्रेरणा पर चलकर ये सेवादार हमारे जैसे अनेकों परिवारों में खुशियां भर रहे हैं। जी हां, बात कर रहे हैं कुरुक्षेत्र जिला के गांव लोहारमाजरा की। जहां विधवा सुनीता की बेटी की शादी फिक्स कर दी थी लेकिन इंकम का कोई साधन न होने के कारण शादी करना बोझ लग रहा था। इस बारे में कुरुक्षेत्र ब्लॉक के सेवादारों को पता चला तो सेवादारों के हाथ मदद को उठ खड़े हुए और सेवादारों ने परिवार की मदद करने की ठानी। Kurukshetra News

सेवादारों ने बेटी की शादी में डबल बैड से लेकर बर्तन, सूट व अन्य सामान भेंट किया। जानकारी देते हुए डेरा सच्चा सौदा हरियाणा के 85 मंैबर कृष्ण इन्सां ने बताया कि उन्हे मालूम पड़ा था कि गांव लोहारमाजरा में एक जरूरतमंद परिवार की बेटी की शादी है और परिवार शादी करने में सक्षम नही है, ऐसे में सेवादारों ने परिवार के पास स्वयं जाकर उनकी मदद की है। सेवादारों ने शादी में जरूरत का सामान भेंट किया है जिसमें डबल बैड, बर्तन, कपड़े, कंबल, इलेक्ट्रिक सामान, लडकी के सूट व अन्य सामान है। इस अवसर पर 85 मैंबर वीना, बाबा रामदास, रघुबीर सिंह, गुरदीप सिंह, शिवकुमार, राजकुमार, राज मैहता मौजूद रहे।

मेरे लिए फरिश्ता बन आए हैं सेवादार: सुनीता

लडक़ी की माता सुनीता ने भावुक होते हुए बताया कि उनके पास रोजी रोटी का कोई बडा साधन नही है। ऐसे में शादी करने में वह सक्षम नही थी। आज डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों ने उसकी बेटी को अपनी बेटी समझते हुए शादी में दिए जाने वाला जरूरत का सामान भेंट किया है, मेरे लिए तो ये सेवादार फरिश्ता बनकर आए हैं। सुनीता ने जानकारी देते हुए बताया कि उसके पति की कुछ समय पहले मौत हो गई थी। उनके बाद परिवार के पास इंकम का कोई साधन न रहा।

सेवादारों की भूमिका रहती है अग्रणी | Welfare Work

85 मैंबर सलिंद्र पाल, प्रेमी सेवक दिनेश व तरसेम ने कहा कि डेरा सच्चा सौदा के सेवादार इन्सानियत के कार्यों में लगातार अग्रणी रहते हैं। उन्होने कहा कि पूज्य गुरु संत डा. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणा पर चलते हुए सेवादार हर दुखी व्यक्ति की मदद के लिए आगे आते हैं। सेवादारों द्वारा जरूरतमंद लोगों की मदद करना ही ध्येय है।

यह भी पढ़ें:– Adani Enterprises: गौतम अदाणी की कंपनी का 6.6 गुना बढ़ा मुनाफा

About The Author

Related Posts