फादर्स-डे पर डेरा श्रद्धालुओं ने किया रक्तदान

Published On

ब्लड बैंक द्वारा प्रशंसा-पत्र देकर किया सम्मानित

ऐलानाबाद(सच कहूँ न्यूज)। फादर्स-डे पर डेरा सच्चा सौदा के ब्लॉक ऐलनाबाद की साध-संगत ने रक्तदान किया। रविवार को इस पावन दिन की खुशी में ऐलनाबाद शहर के सेवादार लविश इन्सां, श्यामलाल इन्सां, भागाराम इन्सां, महेंद्र कुमार इन्सां, रजनी इन्सां, किरण इन्सां, सरोज इन्सां, सुदेश इन्सां व अमन इन्सां रक्तदान करने के लिए शाह सतनाम जी स्पेशलिटी अस्पताल स्थित पूज्य बापू मग्घर सिंह इंटरनेशनल ब्लड बैंक में पहुंचे।

जहां इन सेवादारों ने 9 यूनिट रक्तदान किया। सेवादारों ने बताया कि आज फादर्स डे पर हमने अपने रूहानियत के पिता पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के समर्पित रक्तदान किया है। उन्होंने बताया कि पूज्य गुरु जी के वचनों अनुसार रक्तदान कर रहे हैं और भविष्य में भी करते रहेंगे। उन्होंने बताया कि ब्लड बैंक स्टाफ सदस्यों द्वारा सेवादारों की हौंसला अफजाई करते हुए प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts