डेरा अनुयायियों ने पेड़ों को बीमारी से किया मुक्त

Published On

गोरीवाला (अनिल)। डेरा अनुयायियों द्वारा पिछले कई दिनों से गांव की चौपाल व अन्य सार्वजनिक स्थलों पर लगे पेड़ ‘मिलीबग’ रोग से बुरी तरह से ग्रस्त हो चुके थे। जहां गांव के लोग दोपहर के समय में समय व्यतीत करते थे। गांव के सार्वजनिक स्थानों पर पीपल के पेड़ों पर मिलीबग होने से गांव के वृद्धजन को बैठने में काफी असुविधा हो रही थी। जिसको लेकर विश्राम स्थल पर आश्रय लेने वाले लोगों ने इस की गुहार ग्राम पंचायत व गांव के अन्य गणमान्य लोगों के समक्ष भी रखें।

यह भी पढ़ें – सैल्यूट सेवादारों! 8 घंटो में भर दी 60 फुट दरार

परंतु काफी समय बीत जाने के बाद इस समस्या का समाधान न होने के चलते उन्होंने सेवादारों के समक्ष आग्रह किया। जिसके बाद सेवादारों स्प्रे का घोल बनाकर ट्रैक्टर के माध्यम से गांव के सार्वजनिक स्थलों के साथ-साथ सरकारी कार्यों में उगे पीपल के छायादार पेड़ जोकि ‘मिलीबग’ रोग से ग्रस्त थे। उन पर छिड़काव किया। सेवादारों द्वारा किए जा रहे सेवा कार्य को देखकर गांव के अन्य लोगों ने भी शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेल्फेयर फोर्स विंग के सेवादारों का सहयोग किया। सेवादारों के इस कार्य की चहुंओर सराहना की जा रही है।

डेरा श्रद्धालुओं के अतुलनीय सहयोग के लिए धन्यवाद: बृजलाल

गांव के निवर्तमान सरपंच प्रतिनिधि बृजलाल ने बताया कि उपतहसील में अगर किसी भी प्रकार का कोई सार्वजनिक कार्य हो तो उसमें शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेल्फेयर फोर्स विंग का अतुलनीय सहयोग देखने को मिल रहा है। जिसका जीता जागता उदाहरण आज सभी के सामने हैं। जिस कार्य को करने के लिए पूरा गांव काफी समय से असुविधाओं का सामना झेल रहा था। वहीं सेवादारों ने कुछ ही घंटों के अंदर पूरे गांव के छायायुक्त पेड़ो ंको बीमारी से मुक्त किया। हम इन सेवादारों का तहेदिल से धन्यवाद करते हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts