पीआरटीसी बस चालक व प्राइवेट बस चालक में विवाद

Published On

सरसा (सच कहूँ न्यूज)। बस स्टैंड में सोमवार सुबह पीआरटीसी बस चालक व प्राइवेट बस चालक के बीच विवाद हो गया। विवाद के चलते पीआरटीसी बस का शीशा तोड़ दिया। इसी के साथ शिमला जा रही पीआरटीसी बसे के आगे प्राइवेट बस लगा दी। इससे बस स्टैंड से बसों का आगमन रूक गया। विवाद की सूचना मिलने पर पुलिस कर्मचारी व रोडवेज विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे।

हालांकि इससे पहले दोनों पक्षों के बीच तू-तडाक देखने को मिली। पीआरटीसी चालकों द्वारा यह भी आरोप लगाया गया कि प्राइवेट बस को ड्राइवर नहीं, कंडक्टर चला रहा था। जिस कारण यह विवाद हुआ है। कुछ समय तक तर्क वितर्क के सिलसिले के बाद दोनो पक्षों में आपसी समझौता भी हो गया।

20 मिनट तक हुआ विवाद

पीआरटीसी की बस को शिमला जाना था। लेकिन प्राइवेट बस को कंडक्टर चला रहा था। जिसने बस की साइड लगने से शीशा तोड़ दिया। इसके बाद बस के आगे प्राइवेट बस रोक दी। इससे बस स्टैंड में 20 मिनट तक विवाद होता रहा। बस को शिमला नहीं जाने दिया। इससे यात्रियों को भी बस चलने के लिए इंतजार करना पड़ा। वहीं गर्मी में काफी परेशानी झेलनी पड़ी।

बस का शीशा तोड़ा

हरियाणा रोडवेज सरसा डिपो के यूनियन प्रधान भीम सिंह ने कहा कि पीआरटीसी की बस को शिमला जाना था। लेकिन प्राइवेट बस को कंडक्टर चला रहा था, जिसने बस का शीशा तोड़ दिया। उसके बाद गुंडागर्दी करते हुए बस के आगे प्राइवेट बस रोक दी। हमारी बस को शिमला नहींं जाने दिया। दुर्व्यवहार भी करने लगा। हालांकि दोनों पक्षों में बाद में समझौता हो गया। बस स्टेंड चौकी प्रभारी रण सिंह ने कहा कि दोनो में आपसी विवाद था, जो सुलझ गया। हमारे पास किसी की तरफ से कोई शिकायत नहीं आई है। दोनों पक्षों में राजीनामा हो गया है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts