दुल्हन की तरह सज गया यमुनानगर का नामचर्चा घर

Published On
  • पूज्य गुरू जी के आने की खुशी में साध-संगत में भारी उत्साह

  • साध-संगत ने बांटे लड्डू, जलाए देसी घी के दीपक

सच कहूँ/लाजपतराय
यमुनानगर। पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां (Dr. MSG ) के बरनावा, यूपी आश्रम में पहुंचने पर साध-संगत में खुशी की लहर हैं। इसी खुशी को लेकर डेरा अनुयायी जहां एक-दूसरे को पूज्य गुरू जी के आने की खुशी की बधाई दे रहे हैं, वहीं साध-संगत लड्डू बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया। ब्लॉक यमुनानगर की साध-संंगत ने ब्लॉक नामचर्चाघर को बहुत ही भव्य तरीके से सजाया, वहीं साध-संगत ने पूज्य गुरू जी के आने की खुशी में दीप जलाकर खुशी मनाई।

ये भी पढ़ें:-मुर्शिद के आगमन की खुशी में 10 दिन पहले बनी साध-संगत की दीवाली

इस अवसर पर प्रेमी राजेन्द्र इन्सां, संतोष इन्सां ने बताया कि पूज्य गुरू जी के आने से समस्त साध-संगत में खुशी की लहर हैं। जिसके चलते साध-संगत अपने घरों में नाचगाकर अपनी खुशी मना रही हैं। उन्होंने कहा कि पूज्य गुरू जी के आने की खुशी में साध-संगत ने नामचर्चा घर में दीप जलाएं व दीपों से वैलकम एमएसजी की आकृति बनाकर पूज्य गुरू जी का स्वागत किया। वहीं ब्लॉक जठलाना में भी साध-संगत द्वारा पूज्य गुरू जी के आने की खुशी में लड्डू बांटे व सभी साध-संगत को बधाई दी।

मानवता भलाई के 142 कार्यों को मिलेगी दोहरी गति

इस अवसर पर ब्लॉक भंगीदास डॉ. कर्मबीर इन्सां ने कहा कि पूज्य गुरू जी के आने से खुशियों के साथ-साथ मानवता भलाई के 142 कार्यों को भी दोहरी गति मिलेगी। उधर ब्लॉक रादौर में साध-संगत ने नामचर्चाघर में साफ सफाई कर पूज्य गुरू जी के स्वागत में लड़ियां व झंडे लगाए। इस अवसर पर ब्लॉक भंगीदास धमेन्द्र इन्सां ने बताया कि पूज्य गुरू जी के आने की खुशी में साध-संगत में खुशी के गुब्बार हिल्लोरे ले रहे हैं। साध-संगत में पूज्य गुरू जी के दर्शनों की तड़प है, जिसके लिए उन्होंने साध-संगत से अपील की है कि जैसा भी साध-संगत के लिए सेवादारों को आदेश आएगा उसी अनुसार उन्हें रहना हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts