हरिणाया में मतगणना पर जयराम के आरोपों को चुनाव आयोग ने किया खारिज

Published On

नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। चुनाव आयोग ने कांग्रेस (Congress) के मीडिया विभाग के प्रभारी एवं सांसद जयराम रमेश के इस अरोप को मंगलवार को खारिज कर दिया कि आयोग हरियाणा विधान सभा चुनाव की मतगणना के रुझानों को अपनी वेबसाइट पर धीमी गति से जारी कर रहा है। आयोग ने इस संबंध में कांग्रेस नेता की ओर से मिले ज्ञापन को मतगणना के बारे में निराधार,अपुष्ट और दुर्भावनापूर्ण बातों को विश्वसनीयता प्रदान करने की दबी-छुपी चाल बताया है। रमेश ने सोशल मीडिया पर कहा था कि गणना की सूचना धीमे कराकर भारतीय जनता पार्टी राज्य की नौकरशाही पर दबाव डालना चाहती है। New Delhi

चुनाव आयोग के प्रधान सचिव एसबी जोशी ने रमेश की ओर से आज मतगणना के दौरान मिली लिखित शिकायत पर आयोग की ओर से दिए गए जवाब में कहा, ‘हरियाणा में सभी निर्वाचन क्षेत्रों की मतगणना में हर पांच मिनट पर लगभग 25 राउंड की गणना की सूचनाएं अद्यतन की जा रही हैं जो इस बात का साक्ष्य है कि मतगणना प्रक्रिया की सूचनाएं तेजी से प्रसार की जा रही हैं। जोशी ने रमेश को लिखे पत्र में कहा है, ‘उपरोक्त के मद्देनजर, मुझे यह बताने का निर्देश दिया गया है कि एक गैर-जिम्मेदार, निराधार और अपुष्ट दुर्भावनापूर्ण बातों को विश्वसनीयता प्रदान करने की आपकी घात लगाकर की गयी कोशिश को आयोग दो टूक रूप से अस्वीकार करता है। New Delhi

यह भी पढ़ें:– Haryana Election Result: जुलाना से पूर्व ओलंपियन पहलवान विनेश फोगाट इतने हजार वोटों से जीतीं!

About The Author

Related Posts