Haryana: हरियाणा के लोगों को सीएम सैनी ने दी बड़ी खुशखबरी, सभी को होगा बड़ा फायदा, जान लिजिए…
प्रतापनगर (सच कहूँ/राजेन्द्र कुमार)। Haryana: हरियाणा सरकार आम जनता की सुविधा के लिए एक और बड़ा कदम उठाने जा रही है। राज्य में जल्द ही फेसलेस रजिस्ट्री प्रणाली शुरू की जाएगी। इस योजना के लागू होने के बाद लोगों को तहसील कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और वे अपने घर बैठे ही रजिस्ट्री से संबंधित कार्य कर सकेंगे।
पेपरलेस से फेसलेस रजिस्ट्री की ओर प्रदेश सरकार ने पहले ही पेपरलेस रजिस्ट्री प्रणाली लागू कर दी है, जिससे लोगों को बड़ी राहत मिली है। अब इसी दिशा में पारदर्शिता और तकनीकी सुधार के तहत फेसलेस रजिस्ट्री योजना की तैयारी चल रही है। बताया जा रहा है कि यदि सब कुछ योजना के अनुसार रहा, तो अगले 3 से 4 महीनों के भीतर इसे प्रदेशभर में लागू कर दिया जाएगा।
घर बैठे पूरी होंगी रजिस्ट्री की प्रक्रिया | Haryana
नई व्यवस्था के तहत सरकार का लक्ष्य है कि आम नागरिक बिना तहसील कार्यालय जाए ही अपने दस्तावेज अपलोड कर सकें। इसके लिए राजस्व विभाग के सॉफ्टवेयर को अपडेट किया जा रहा है। जैसे ही टोकन जारी होगा, नागरिक अपने दस्तावेज आॅनलाइन अपलोड कर सकेंगे और उसके बाद रजिस्ट्री से जुड़े कार्य घर बैठे ही पूरे हो जाएंगे।
फजीर्वाड़े पर लगेगी रोक
इस योजना का सबसे बड़ा लाभ यह होगा कि फजीर्वाड़े पर रोक लगाई जा सकेगी। आधार कार्ड नंबर के माध्यम से बायोमेट्रिक सत्यापन और फोटो अपलोड की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही, नागरिकों को वन टाइम पासवर्ड (OTP) के जरिए सुरक्षा और पारदर्शिता सुनिश्चित की जाएगी।
समयबद्ध सेवा से मिलेगी राहत
सरकार का मानना है कि इस प्रणाली से रजिस्ट्री से जुड़ी अनियमितताओं पर अंकुश लगेगा और लोगों को समयबद्ध सेवा का लाभ मिलेगा। इससे रजिस्ट्री कार्य का पूरा होना अब लंबी प्रक्रिया नहीं रहेगा, बल्कि कुछ ही क्लिक में पूरा हो जाएगा। Haryana
डिजिटल हरियाणा की दिशा में कदम
हरियाणा की यह नई पहल न केवल पारदर्शिता बढ़ाएगी बल्कि राज्य के डिजिटलीकरण अभियान को भी मजबूती देगी। आम जनता के लिए यह कदम निश्चित रूप से राहत देने वाला साबित होगा।
यह भी पढ़ें:– धोखाधड़ी का आरोपी फार्मासिस्ट सुनील गिरफ्तार