कन्या भ्रूण हत्या व लिंग जांच करने वालों की खैर नहीं

Published On

फरीदाबाद डीसी विक्रम सिंह ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

  • गर्भ में कन्या भ्रूण हत्या हमारे समाज पर एक कलंक : उपायुक्त

फरीदाबाद (सच कहूँ/सागर दहिया)। डीसी विक्रम सिंह ने कहा कि गर्भ में कन्या भ्रूण हत्या हमारे समाज पर एक कलंक है और इसका जिला फरीदाबाद में जड़मूल से उन्मूलन करने के लिए प्रशासन और पुलिस, शिक्षा तथा महिला एवं बाल विकास विभाग और स्वास्थ्य विभाग को जन प्रतिनिधियों को शामिल करके सयुक्त रूप से मिलकर सक्रियता से शिकायतों का गम्भीरता से क्रियान्वयन करना सुनिश्चित करें। डीसी विक्रम सिंह मंगलवार को जिले में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत भ्रूण हत्या और लिंग जांच को रोकने के लिए और आम जनता को जागरूक करने के लिए की जाने वाली विभिन्न गतिविधिओं की समीक्षा कर रहे थे।

यह भी पढ़ें:– टी बी से ग्रस्त लाभार्थियों को पोषण आहार वितरण किया गया

डीसी विक्रम ने डिप्टी सीएमओ डॉ. गजराज को दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि कन्या भ्रूण हत्या व लिंग जांच करने वालों के खिलाफ उचित कार्यवाही करें। वहीं एसीपी मुनेष सहगल को कहा कि पुलिस और स्वास्थ्य अधिकारी मिल कर ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही करें। डीसी विक्रम ने कहा कि सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार आजादी के अमृत महोत्सव की शृंखला में अवैध लिंग जांच में लिप्त अपराधियों को पकड़ने के लिए जन सामान्य की सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मुखबिर योजना लागू की गई है, इसके अंतर्गत गुप्त तरीके से इस सामाजिक कलंकित कार्य में लगे लोगों की सूचना लेकर रंगे हाथों पकड़ने के लिए एक मुखबिर, एक मिथ्या ग्राहक, और एक सहायक की टीम मिलकर योजना बनाकर कार्य करना सुनिश्चित करें।

वार्डों में लगेगी लिंगानुपात की सूची

उन्होंने कहा कि सभी पंचायतों और शहरी क्षेत्रों के वार्डों में बढ़ते और घटते लिंगानुपात के आंकड़ों की सूची बनाकर लगाई जाए। जहां लिंगानुपात का आकड़ा सबसे कम हो वहां विभाग द्वारा जांच कराई जाए। वहीं गर्भवती महिलाओं को व उनके परिवारों को भ्रूण हत्या को रोकने बारे पुलिस और प्रशासन के अधिकारी जन प्रतिनिधियों को शामिल करके आम जन को भागीदार बनाकर जागरूक करें। अवैध लिंग जांच व पीएनडीटी नियमों की उल्लंघना करने वाले अल्ट्रासाउंड सैन्टरों के खिलाफ जिला में सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाकर उन्हें ब्लैक लिस्ट करें। बैठक में एसडीएम फरीदाबाद परमजीत चहल, एसडीएम बड़खल पंजक सेतिया, एसडीएम बल्लभगढ़ त्रिलोक चंद, एसीपी मुनेष सहगल, जिला शिक्षा अधिकारी मुनेष चौधरी, डिप्टी सीएमओ कम पीएनडीटी के नोडल अधिकारी डॉ. मान सिंह, सीडीपीओ डाक्टर मंजु श्योरान सहित अन्य गणमान्य अधिकारी मौजूद थे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts