कूलर फैक्टरी में लगी भयंकर आग, दो दमकल कर्मचारियों समेत पांच लोग झुलसे

Published On

जींद (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा में जींद जिले के गांव अमरेहड़ी में शुक्रवार कूलर फैक्टरी में आग लगने से गैस सिलेंडर में हुए विस्फोट (Fire) में दो दमकल कर्मचारियों समेत पांच लोग झुलस गए। घायलों को सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव अमरहेड़ी के वेद प्रकाश ने कूलर फैक्टरी लगाई हुई है, जिसमें शुक्रवार दोपहर को रखे भूसे में आग (Fire) भड़क उठी। घटना की सूचना पाकर फायर ब्रिगेड कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए। जब आग को बुझाया जा रहा था तो उसी दौरान फैक्टरी में रखा गैस सिलेंडर फट गया। जिसमें फायर आॅपरेटर नरेंद्र, अनूप, फैक्टरी मालिक वेद प्रकाश, पड़ोसी महावीर, उसका भतीजा वेद प्रकाश तथा देवराज झुलस गए।

About The Author

Related Posts