दुकान में लगी आग, फरिश्ते बन पहुंचे डेरा सेवादार

Published On

फतेहाबाद (सच कहूँ/विनोद शर्मा)। Fatehabad News: फतेहाबाद शहर में शमशान घाट के पीछे वाली गली में स्थित गुरु कृपा इंटरप्राइज नामक दुकान में मंगलवार शाम को आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर विंग के सेवादारों ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया। यह मेडिकल सर्जिकल सामान की दुकान है, जिसमें बेसमेंट बना हुआ था। बेसमेंट में भी काफी सामान भरा हुआ था। Fatehabad News

दमकल की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सेवादारों ने जेसीबी बुलाकर छत तोड़कर सामान को बाहर निकाला। एक साथ बड़ी संख्या में सेवादारों के लगने से देखते ही देखते दुकान में रखे सामान को बाहर निकाल लिया गया जिस कारण बड़ी क्षति होने से टल गई। स्थानीय लोगों ने डेरा प्रेमियों के इस कार्य की मुक्त कंठ से सराहना की। Fatehabad News

यह भी पढ़ें:– PM Kisan Nidhi Yojana: हरियाणा विधानसभा के उपाध्यक्ष रणबीर गंगवा पहुंचे कैथल, कैथल जिले के 65 हजार 605 किसानों के खाते में डाली 17वीं किस्त की राशि

About The Author

Related Posts