पहले महिला के पैर छुए, फिर सोने की चेन झपटकर हुए फरार

Published On

सरसा (सच कहूँ न्यूज)। रविवार दोपहर को हुडा सेक्टर में महिला से पता पूछने के बहाने बाइक सवार सोने की चेन तोड़कर फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार हुडा सेक्टर-20 में मकान नंबर 889 निवासी महिला शशि जैन अपने घर के अंदर थी। बाहर एक बाइक पर सवार दो युवकों ने आवाज देकर महिला को बाहर बुलाया। जब महिला घर के बाहर आई तो बाइक सवार एक युवक ने महिला के पैर छुए और अमरीक सिंह के घर का पता पूछा जबकि दूसरा युवक बाइक पर बैठा रहा। महिला ने अमरीक सिंह के बारे में अनभिज्ञता जताते हुए कहा कि उसे नहीं पता कि अमरीक सिंह कौन है तथा उसका घर कहां है। इतने में ही युवक ने महिला के गले में पहनी हुई सोने की चेन पर झपट्टा मारा और चेन तोड़कर बाइक से फरार हो गया।

महिला ने शोर मचाया तो घर के अंदर से महिला की बेटी बाहर आई और बाइक का पीछा किया। उसने भागते हुए बाइक सवार का कॉलर पकड़ भी लिया था लेकिन तनु के पैर में चोट लगी होने की वजह से वह ज्यादा दूर तक नहीं दौड़ सकी और बाइक सवार बचकर फरार हो गए। महिला शशि जैन ने बताया कि युवक जिस चेन को तोड़कर ले गए हैं, उसका वजन करीब अढ़ाई तोले है।

गिरफ्तारी के प्रयास जारी

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और महिला से पूछताछ की। सीआईए टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटनास्थल के आसपास के घरों में लगे हुए सीसीटीवी की फुटेज देखी गई है जिसमें दो युवक आते दिखाई दे रहे हैं। युवकों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts