Punjab

फाजिल्का पुलिस और सीमा सुरक्षा बल को मिली बड़ी कामयाबी; अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास से 10 किलो 950 ग्राम हेरोइन बरामद  
5 परिवारों को राशन बांटकर नेत्रदानी और शरीरदानी नीलम इन्सां को दी श्रद्धांजलि 
डेरा श्रद्धालुओं ने लगाई ठंडे पानी की छबील, पक्षियों के लिए पेड़ों पर लगाए लकड़ी के घर
भगवंत मान सरकार धान सीजन के दौरान किसानों को निर्बाध 8 घंटे बिजली सप्लाई सुनिश्चित कर रही है: तरुनप्रीत सिंह सौंद
पंजाब के खिलाड़ियों ने दुनिया भर में तिरंगे का मान बढ़ाया, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा पुरस्कार और इनामी राशि से खिलाड़ियों का सम्मान

Haryana Transfer: हरियाणा में 4 आईएएस व 13 एचसीएस अधिकारियों के तबादले

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। Haryana IAS-HCS Transfer: हरियाणा ने तत्काल प्रभाव से 4 आईएएस और 13 एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। आईएएस अधिकारी विजय कुमार सिद्धप्पा भाविकट्टी, को राज्यपाल का सचिव, श्रम आयुक्त तथा श्रम विभाग का विशेष सचिव नियुक्त किया गया है। अनीश यादव, जो वर्तमान में विकास एवं पंचायत विभाग के निदेशक तथा विशेष सचिव के पद पर कार्यरत थे, को हैफेड तथा हरियाणा इंटरनेशनल हॉर्टिकल्चर मार्केटिंग कॉरपोरेशन, गनौर के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। विक्रम को दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम का प्रबंध निदेशक तथा ऊर्जा विभाग का विशेष सचिव लगाया गया है। वे हरियाणा मिनरल्स लिमिटेड, नई दिल्ली के प्रबंध निदेशक भी रहेंगे। Haryana Transfer

सचिन गुप्ता, जो वर्तमान में सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के अतिरिक्त सचिव तथा एचएसएमआईटीसी के प्रबंध निदेशक तथा रोहतक के उपायुक्त हैं, को हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, रोहतक के प्रशासक तथा शहरी सम्पदा, रोहतक अतिरिक्त निदेशक का कार्यभार भी सौंपा गया है। एचसीएस अधिकारियों में श्री अमित कुमार-1 को उपमंडल अधिकारी (नागरिक), पुन्हाना लगाया गया है। वीरेंद्र चौधरी को शम्भू के स्थान पर जिला परिषद कुरुक्षेत्र तथा डीआरडीए कुरुक्षेत्र का मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।

इनका भी हुआ ट्रांसफर | Haryana Transfer

मनीष कुमार लोहान, जो वर्तमान में नागरिक उड्डयन विभाग के अतिरिक्त निदेशक के पद पर कार्यरत हैं, को खान एवं भूविज्ञान विभाग तथा सूचना, जनसम्पर्क एवं भाषा विभाग के अतिरिक्त निदेशक का कार्यभार भी सौंपा गया है। सुरेंद्र सिंह-2 को मेडिकल कॉलेज खानपुर कलां, सोनीपत में अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) नियुक्त किया गया है।

वेद प्रकाश को उपमंडल अधिकारी (नागरिक) डबवाली; भूपेंद्र सिंह को उपमंडल अधिकारी (नागरिक), पलवल तथा अश्वीर सिंह को उपमंडल अधिकारी (नागरिक) बरवाला लगाया गया है। संजीव कुमार को मनोज कुमार-1 के स्थान पर उपमंडल अधिकारी (नागरिक) बावल नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार, एचसीएस अधिकारी सुश्री अनमोल को सहकारी चीनी मिल, सोनीपत का प्रबंध निदेशक लगाया गया है। ज्योति नागपाल को सिटी मजिस्ट्रेट गुरुग्राम; सपना यादव को संयुक्त निदेशक (प्रशासन), हिपा गुरुग्राम; हनी बंसल को उपमंडल अधिकारी (नागरिक) फरीदाबाद तथा अंकित कुमार-2 को उपमंडल अधिकारी (नागरिक) गोहाना नियुक्त किया गया है। एचसीएस अधिकारी शंभू तथा मनोज कुमार-1 के नियुक्ति आदेश बाद में जारी किए जाएंगे। दोनों अधिकारी कार्यमुक्त होने के बाद मुख्य सचिव कार्यालय में अपनी ज्वाइनिंग रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।

यह भी पढ़ें:– रात को घर से लापता हुआ युवक सुबह गांव के स्कूल में मृत मिला

About The Author

Related Posts