Anshul Kamboj Indian team: हरियाणा के अंशुल कंबोज का भारतीय टेस्ट टीम में चयन पर सीएम ने दी शुभकामनाएं

Published On

Haryana cricket player: चंडीगढ़। हरियाणा के तेज़ गेंदबाज़ अंशुल कंबोज (Anshul Kamboj Karnal) को इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम में शामिल किया गया है। इस गौरवपूर्ण अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अंशुल से वीडियो कॉल के माध्यम से संवाद किया और उन्हें हार्दिक बधाई दी। Anshul Kamboj Indian team

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा, “करनाल के लाल अंशुल कंबोज का भारतीय क्रिकेट टीम में चयन होना संपूर्ण हरियाणा के लिए गर्व की बात है। राज्य की माटी से पले-बढ़े इस प्रतिभाशाली युवा को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता हूँ।” भारतीय टीम में अंशुल कंबोज को तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के चोटिल होने के कारण शामिल किया गया है। 24 वर्षीय अंशुल दाएं हाथ के मध्यम गति के गेंदबाज़ हैं और घरेलू क्रिकेट में निरंतर अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।

घरेलू क्रिकेट में दमदार प्रदर्शन | Anshul Kamboj Indian team

प्रथम श्रेणी क्रिकेट: 24 मैचों में 79 विकेट

लिस्ट-ए क्रिकेट: 25 मुकाबलों में 40 विकेट

टी20 मुकाबले: 30 मैचों में 34 विकेट

हाल ही में अंशुल कंबोज भारत-ए टीम का हिस्सा भी रहे, जहां उन्होंने दो तीन दिवसीय मैचों में कुल 5 विकेट झटके।

हरियाणा को गर्व

हरियाणा राज्य ने भारतीय क्रिकेट को कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी दिए हैं, और अब अंशुल कंबोज का चयन इस परंपरा को आगे बढ़ाता है। राज्य में खेलों को लेकर जिस प्रकार का वातावरण और समर्थन मिल रहा है, वह युवाओं को नई ऊंचाइयों तक पहुँचने के लिए प्रेरित कर रहा है। Anshul Kamboj Indian team

About The Author

Related Posts