हरियाणा पुलिस का अवैध हथियारों की सप्लाई करने वालों पर बड़ा एक्शन

Published On

पलवल में 35 देसी पिस्टल, 6 देसी कट्टा सहित 41 हथियार जब्त, 11 मैगजीन भी बरामद आरोपी मध्यप्रदेश से लाए थे अवैध हथियारों की खेप

पलवल (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा पुलिस ने अवैध हथियारों की बरामदगी के संबंध में बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए पलवल जिले से दो आरोपियों को काबू कर उनके कब्जे से 35 देसी पिस्टल, 6 देसी कट्टा और 11 मैगजीन जब्त की हैं। गिरफ्तार आरोपी किलौर सिंह और जाम सिंह मध्य प्रदेश के जिला बड़वानी के रहने वाले हैं। पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया कि वे मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले से अवैध हथियार लाए थे जिसे पलवल, नूंह और दिल्ली इलाकों में स्थानीय बदमाशों को सप्लाई करने वाले थे।

हथियारों के खरीदारों का पता लगाने के लिए गिरफ्तार आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है। होडल क्षेत्र में गश्त के दौरान पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और पंजाब में अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले दो युवक भारी मात्रा में अवैध हथियार लेकर आ रहे हैं। पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए एक नाका लगाया। कुछ देर बाद हाथ में बैग लिए दो आदमी एक ट्रक से उतरते देखे गए, जो पुलिस पार्टी को सामने देखकर चैंक गए और पीछे मुड़ते हुए भागने की कोशिश की लेकिन उन्हें पुलिस टीम ने पकड़ लिया गया। आरोपियों की तलाशी के दौरान उनके बैग से 35 देशी पिस्टल, 6 देसी कट्टा सहित 41 अवैध हथियार के साथ और 11 मैगजीन बरामद किए गए।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts