हरियाणा में अंधड़,गर्जन के साथ कहीं-कहीं भारी बारिश के आसार

Published On

चंडीगढ़। पश्चिमोत्तर क्षेत्र में अगले चौबीस घंटों में कहीं कहीं अंधड़ तथा गर्जन के साथ भारी बारिश की संभावना है। मौसम केन्द्र के अनुसार पिछले चौबीस घंटों में क्षेत्र में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई तथा अगले दो दिन कई स्थानों पर बारिश की संभावना है। शनिवार दोपहर तक हल्के बादल छाये रहे तथा सुबह शहर में दस मिमी वर्षा हुई।

दिन में धूप निकलने से उमस बढ़ गयी तथा उमस भरी गर्मी से लोग पसीने से तरबतर रहे। अंबाला में आठ ,करनाल 32 मिमी , अमृतसर चार मिमी , लुधियाना नौ मिमी , सहित कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts