Shahid jawan Sonu Jangra: हिसार का बेटा सोनू जांगड़ा आतंकी हमले में शहीद, पार्थिव शरीर गांव पहुंचा

Published On

हिसार। सच कहूं /श्याम सुन्दर सरदाना
हरियाणा के हिसार के जुगलान गांव सोनू जांगड़ा जम्मू कश्मीर में (Shahid jawan Sonu Jangra) आतंकी हमले में शहीद हो गया। सोनू जांगड़ा को उनके गांव जुगलान में अंतिम विदाई दी जाएगी। सोनू 2016 में आर्मी में भर्ती हुआ था। फिलहाल वे जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में तैनात था।

Shahid-jawan-Sonu-Jangra

सोनू कांगड़ा को अंतिम विदाई देने के लिए उनके गांव के अलावा आसपास के गांव के लोग शामिल हो रहे हैं। जब सोनू कांगड़ा का शरीर गांव में पहुंचा तो युवाओं ने शहीद सोनू अमर रहे, भारत माता की जय के नारे से गांव गूंज गया । सोनू जांगड़ा जुगलान गांव का भांजा है। पिता की मृत्यु के बाद वह अपने नाना के घर रहने लगा वही उसका लालन-पालन हुआ। शहीद सोनू जांगड़ा का अंतिम संस्कार भी गांव जुगलन में किया जाएगा।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts