11वीं मंजिल से गिरी लिफ्ट, महिला समेत चार घायल

Published On

गुरुग्राम (सच कहूँ न्यूज)। डीएलएफ फेज-4 में एक 11वीं मजिंल से लिफ्ट गिरने से महिला समेत चार लोग बुरी तरह से घायल हो गए। हादसे के दौरान लिफ्ट में महिला समेत तीन लोग सवार थे, जो घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पातल में भर्ती करवाया गया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है । घटना मंगलवार रात 11 बजे की है। जानकारी अनुसार सेक्टर 29 थाना अंतर्गत डीएलएफ फेस 4 के वाई ब्लॉक में मंगलवार की रात एक महिला व दो अन्य व्यक्ति लिफ्ट से ऊपरी मंजिल पर जा रहे थे।

ऊपर 11वीं मंजिल पर पंहुचने से पहले ही लिफ्ट में अचानक कोई तकनीकी खराबी आ गयी, जिसके चलते लिफ्ट नीचे गिर गयी। रात का समय होने के कारण ज्यादा लोग नहीं थे। लिफ्ट गिरने की आवाज सुनकर गार्ड व अन्य लोग मौके पर पंहुचे। लोगों ने लिफ्ट में फंसे तीनों को बाहर निकाला। वे घायल हो चुके थे। इसी बीच घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की जांच कर रहे हेड कॉन्स्टेबल सुनील ने बताया कि हादसे में महिला ऋतु के पैर में चोट आई है। अन्य लोगों को मामूली चोटें हैं। महिला के बयान पर केस दर्ज कर लिया गया है। बताया जाता है कि लिफ्ट में अचानक तकनीकी खराबी आ गयी, जिसके कारण यह हादसा हो गया।

About The Author

Related Posts