डबवाली के इंद्रजीत कक्कड़ इन्सां ने 37वीं बार दिखाई ऐसी इंसानियत
Published On
डबवाली। ब्लॉक डबवाली के शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी के सेवादार इंद्रजीत कक्कड़ इन्सां ने रविवार को पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की शिक्षाओं पर चलते हुए शाह सतनाम जी स्पेशलिटी अस्पताल स्थित पूज्य बापू मग्घर सिंह जी इंटरनेशनल ब्लड सेंटर में पहुंचकर 37वीं बार रक्तदान किया। उन्होंने रक्तदान बेटी सेजल कक्कड़ के 5 माह की होने की खुशी में किया है। Sirsa News