झज्जर में दिन-दिहाड़े युवती का अपहरण

Published On

कार में सवार बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम

झज्जर (संजय भाटिया/सच कहूँ)। झज्जर के छावनी मौहल्ले में दिन-दिहाड़े एक युवती का कार में सवार होकर आए बदमाशों ने अपहरण कर लिया और फरार हो गए। बाद में घटना की सूचना पुलिस को दी गई, लेकिन सूचना के काफी देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक अपहरणकर्ता वहां से काफी दूर निकल चुके थे।

Kidnapping in Jhajjar

माँ के साथ सिलाई सीख कर आ रही थी युवती

जानकारी अनुसार शुक्रवार को झज्जर के ही छावनी मौहल्ले में रहने वाली एक 18 वर्षीय युवती अपनी माँ के साथ सिलाई सेंटर पर सिलाई सीख कर अपने घर वापिस लौट रही थी। अभी वह बीच रास्ते ही पहुंची थी कि उसी दौरान उनके बाद एक कार आकर रूकी और उसमें सवार युवकों ने कार की पिछली खिड़की खोलकर युवती का हाथ पकड़ उसे गाड़ी में खींच लिया। इस दौरान युवती की माँ ने इसका विरोध भी किया, लेकिन अपहरणकर्ताओं ने उसकी एक न सुनी और वह गाड़ी को वहां से भगाकर ले जाने में सफल हो गए। बाद में जब घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और घटनस्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फटेज खंगाली। पुलिस इस मामले को हर पहलु से जोड़कर अपनी जांच को आगे बढ़ा रही है। पुलिस अभी इस मामले में कुछ भी बोलने से गुरेज कर रही है।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts