एशियाई भारोत्तोलन चैंपियनशिप: में कल्पना चावला अकादमी की छात्रा कोमल ने जीता कांस्य पदक

कल्पना चावला अकादमी की छात्रा कोमल कोहर ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर लहराया परचम

Published On

खरखौदा (सच कहूँ न्यूज़)। Kharkhoda: गुजरात के गांधीनगर में आयोजित एशियाई भारोत्तोलन चैंपियनशिप में 11 मई को भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए कल्पना चावला अकादमी की विद्यार्थी कोमल कोहर ने शानदार प्रदर्शन कर देश को गौरवान्वित किया है। मात्र 23 वर्ष की आयु में अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए कोमल ने कांस्य पदक अपने नाम किया। उन्होंने इस भारोत्तोलन प्रतियोगिता में कुल 177 किलोग्राम वजन उठाया, जिसमें स्नैच श्रेणी में 78 किलोग्राम और क्लीन एंड जर्क श्रेणी में 99 किलोग्राम भार शामिल रहा। क्लीन एंड जर्क में उनके शानदार प्रयास ने उन्हें एक और कांस्य पदक दिलाया।  

कोमल ने अपनी मेहनत और एकाग्रता से यह ऐतिहासिक जीत सुनिश्चित की। कोमल की इस शानदार उपलब्धि पर अकादमी के विद्यार्थियों ने उन्हें बधाइयां दीं।कोमल की इस शानदार सफलता के पीछे उनके कोच सत्यवान का कुशल मार्गदर्शन और अटूट मेहनत है। इस उपलब्धि पर अकादमी ने कोच सत्यवान के साथ-साथ कोमल के परिजनों को भी हार्दिक बधाई दी।  प्राचार्या उषा वत्स और प्राथमिक प्रभारी रितु ने कोमल की प्रशंसा करते हुए उन्हें अपना आशीर्वाद दिया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि कोमल की यह सफलता न केवल अकादमी के लिए गर्व का विषय है, बल्कि यह अन्य युवाओं को भी भारोत्तोलन के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।

Kharkhoda

About The Author

Related Posts