Haryana: हरियाणा की रैली में नहीं जाएंगे कांग्रेस अध्यक्ष खडगे, जानें क्या है वजह…

Published On

नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे (Mallikarjun Kharge) को डॉक्टर ने आराम करने की सलाह दी है इसलिए हरियाणा में होने वाली दो रैलियों को आज संबोधित नहीं करेंगे। Haryana

कांग्रेस अध्यक्ष के कार्यालय के सूत्रों के अनुसार खडगे को सोमवार को हरियाणा में दो चुनावी रैलियां को संबोधित करना था लेकिन स्वास्थ्य सम्बधी मामूली दिक्कतों के कारण उन्हें रैली में नहीं जाने और आराम करने की सलाह दी गई है। उन्होंने बताया कि खडगे की गैर मौजूदगी में हरियाणा की दोनों चुनावी रैलियों को राज्य स्तर के कांग्रेस नेता संबोधित करेंगे। खडगे का चुनावी रैली में जाने का कार्यक्रम स्थगित होने के कारण अटकलें तेज हो गई हैं कि हरियाणा कांग्रेस में गुटबाजी से नाराज खडगे रैली में नहीं जा रहे हैं। Haryana

यह भी पढ़ें:– जूडो प्रतियोगिता में प्रताप स्कूल के खिलाड़ियों ने जीते 8 पदक

About The Author

Related Posts