Haryana News Today: हरियाणा के लोगों मनोहर लाल खट्टर ने दी बड़ी खुशखबरी

Published On

खरखौदा सच कहूं (हेमंत कुमार) Haryana News Today: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने प्रदेश के नागरिकों को बहुत बड़ी राहत देते हुए रोहतक-ओचंदी बॉर्डर मार्ग पर पर फिरोजपुर बांगर गांव के पास लगा टोल टैक्स 1 दिसंबर 2023 से समाप्त हो जाएगा। गौरतलब है कि इस टोल टैक्स पर कमर्शियल व्हीकल से टोल टैक्स लिया जाता है। जिसका समय पूरा होने के पश्चात अब हरियाणा सरकार ने समाप्त करने का निर्णय लिया है ।इस मार्ग से आने जाने वाले कमर्शियल वाहन चालकों को बहुत बड़ी राहत मिलेगी।

Haryana News Today
Haryana News Today: हरियाणा के लोगों मनोहर लाल खट्टर ने दी बड़ी खुशखबरी

हरियाणा की ये कॉलोनियाँ हो रही हैं वैध | Haryana News Today

चंडीगढ़। हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने जनता हितैषी निर्णय लेते हुए राज्य की 450 अवैध कॉलोनियों को वैध करने की स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री खट्टर ने कहा कि सरकार ने यह फैसला जनता के हितों को ध्यान में रखकर लिया है। इसके तहत कॉलोनियों के मार्गों की चौड़ाई में भी छूट दी गई है।

सरकार के अनुसार कॉलोनियों की मंजूरी के लिए जरूरी है कि सड़कों की चौड़ाई कम से कम 6 मीटर हो। इतना ही नहीं सरकार ने 10 फीट या 3 मीटर से कम दूरी वाली कॉलोनियों को भी अप्रूव करने का फैसला लिया है। गत गुरुवार चंडीगढ़ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री ने यह ऐलान किया है। सरकार ने जिन कॉलोनियों को नियमित करने का फैसला लिया है उनमें मुख्य रूप से फरीदाबाद, फतेहाबाद, गुरुग्राम, हिसार, झज्जर, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, नूंह, पलवल, पानीपत, रेवाड़ी, रोहतक, सिरसा, सोनीपत और यमुनानगर में हैं। इनमें यमुनानगर में सबसे ज्यादा 92 कॉलोनियोंं को मान्यता प्रदान की गई है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य की 450 कॉलोनियों में शहरी स्थानीय निकाय विभाग की 211 कॉलोनियां और नगर और ग्राम आयोजना विभाग की 239 कॉलोनियां नियमित की जाएंगी। सीएम ने बताया कि 1856 अवैध कॉलोनियों को वैध करने का प्रयास जारी है। उन्होंने बताया कि अब जिन कॉलोनियों को नियमित किया जाएगा, जिसमें मूलभूत सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। पंचकूला से महेंद्रगढ़ तक और यमुनानगर से सिरसा तक अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि 2017 से 2019 तक, 685 अनधिकृत कालोनियों को नियमित किया गया था।

About The Author

Related Posts