लापता पांच साल की बच्ची का शव तालाब में मिला

Published On
लापता पांच साल की बच्ची का शव तालाब में मिला

हिसार। हरियाणा में हिसार जिला के गांव खरकड़ा से गुरुवार को लापता हुई पांच वर्षीय बच्ची का शव शुक्रवार को गांव के जोहड़ में तैरता हुआ मिला। मुकेश कुमार की बेटी प्रियंका उनकी चाची राजो के साथ गोबर थापने के लिए गांव से बाहर गई थी और लापता हो गई थीं। घरवालों ने कई घंटों आसपास तलाश करने के बाद भी बच्ची का पता न चलने पर पुलिस स्टेशन में जाकर गुमशुदगी दर्ज करवाई। आज सुबह कुछ ग्रामीणों को गांव के तालाब में कुछ तैरता हुआ दिखाई दिया, जो बच्ची का शव था। उन्होंने परिजनों को सूचना दी और पुलिस को भी सूचित किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts