सीबीएसई नेशनल स्विमिंग में मुकुल दहिया ने जीता सिल्वर मेडल

Published On

खरखौदा (सच कहूं/हेमंत कुमार)। Kharkhoda News: उपमंडल के गांव थाना कला के मुकुल दहिया ने सीबीएसई नेशनल टूर्नामेंट में 10 किलोमीटर स्विमिंग मुकाबले में सिल्वर मेडल जीतकर जिले व प्रदेश का नाम रोशन किया। गांव में पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। भारतीय इंडोरैंस व दिल्ली ट्रायथलन द्वारा आयोजित की गई 10 किलोमीटर ओपन स्विमिंग प्रतियोगिता में मुकुल दहिया ने भाग लिया था। जिसमें 3 घंटे 32 मिनट 24 सेकंड में पूरी करके प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल पर कब्जा किया। Kharkhoda News

विजेता खिलाड़ी को प्रमाण पत्र व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। गांव थाना कला में पहुंचने पर ग्रामीणों द्वारा विजेता खिलाड़ी का फूल मलाए पहनकर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर मुकुल दहिया के पिता पूर्व सरपंच बलराम दहिया ने बताया कि मुकुल की स्विमिंग में आरंभ से ही अत्यधिक रुचि थी जिसके चलते वह पहले भी सीबीएसई स्कूली प्रतियोगिताओं में अनेक बार मेडल जीत चुका है। लगन व ईमानदारी से की गई मेहनत का परिणाम मिलने में कभी देरी नहीं होती है यह मुकाम मुकुल दहिया ने हासिल कर के दिखाया है। Kharkhoda News

लगातार मेहनत करके जिस प्रकार आज उन्होंने नेशनल में सिल्वर मेडल पर कब्जा किया है अब उनका बेटा और अधिक मेहनत करके आने वाली प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर क्षेत्र का नाम रोशन करेगा। इस अवसर पर मुगल दहिया ने बताया कि वह अब राष्ट्रीय ओपन स्विमिंग प्रतियोगिता व समुद्र में स्विमिंग की तैयारी भी कर रहा है। इसके अलावा नोएडा स्थित एमईटी विश्वविद्यालय में भी स्वागत किया गया। Kharkhoda News

यह भी पढ़ें:– Stroke Treatment: स्ट्रोक के मरीजों को मुफ्त मैकेनिकल थ्रोम्बेक्टोमी प्रदान करने वाला पहला राज्य बना पंजाब

About The Author

Related Posts