नड्डा करेंगे 29 जुलाई को हरियाणा में भाजपा के छह जिला कार्यालयों का उद्घाटन

Published On

फतेहाबाद (सच कहूँ न्यूज)। भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा 29 जुलाई को हरियाणा के फतेहाबाद जिला समेत राज्य में पार्टी के छह जिला कार्यालयों का वीडियो कांफ्रेंसिंह के माध्यम से उद्घाटन करेंगे। पार्टी के फतेहाबाद जिलाध्यक्ष बेद फुल्लां ने आज यहां यह जानकारी देते हुये बताया कि इस मौके पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, पार्टी के प्रदेश मामलों के प्रभारी एवं सांसद डॉ. अनिल जैन, प्रदेशाध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ तथा वरिष्ठ नेता भी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मौजूद रहेंगे।

जबकि फतेहाबाद समारोह में पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला, सांसद सुनीता दुग्गल, विधायक दुड़ाराम तथा अन्य नेता शिरकत करेंगे। उन्होंने बताया कि नड्डा इस मौके पर पार्टी नेताओं और कार्यकतार्ओं को भी सम्बोधित करेंगे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts