कांग्रेस को झटका, नवीन जिंदल भाजपा में हुए शामिल

Published On

हिसार (सच कहूँ/डॉ. संदीप सिंहमार)। देश के प्रसिद्ध उद्योगपति ओमप्रकाश जिंदल के बेटे एवं पूर्व सांसद नवीन जिंदल (Naveen Jindal) ने आखिर कांग्रेस को अलविदा कह दिया। उन्होंने रविवार को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देते हुए भारतीय जनता पार्टी को ज्वाइन कर लिया। अब वह कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं। ध्यान रहे की उद्योगपति एवं कांग्रेस के पूर्व सांसद नवीन जिंदल के भाजपा में शामिल होने की चर्चाएं पिछले कई दिनों से चलती आ रही थी। इससे पहले नवीन जिंदल कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से ही कांग्रेस की टिकट पर दो बार लगातार सांसद बन चुके हैं।

जिंदल स्टील एंड पावर के अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद नवीन जिंदल (Naveen Jindal) ने अपने इस्तीफा में कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व और पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह का धन्यवाद करते हुए लिखा कि मैं 10 वर्षों तक कुरुक्षेत्र से संसद के रूप में संसद में कांग्रेस पार्टी का प्रतिनिधित्व किया। मैं कांग्रेस नेतृत्व और तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह को धन्यवाद देता हूँ। साथ ही भाजपा में शामिल होने के बाद नवीन जिंदल ने कहा कि आज का दिन मेरे जीवन का बहुत महत्वपूर्ण दिन हैं। मुझे गर्व है कि मैं आज भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन कर रहा हूँ और मैं देश के प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश की सेवा कर सकूंगा। मैं प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत सपने में योगदान देना चाहता हूँ।

नवीन जिंदल (Naveen Jindal) ने खुद रविवार को एक्स यानी ट्विटर पर स्वीकार किया कि आज मैं कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूँ। ज्ञात रहे कि देश के प्रसिद्ध कोयला घोटाले में नाम आने के बाद से ही उद्योगपति एवं पूर्व सांसद नवीन जिंदल कि कांग्रेस पार्टी से दूरी चल रही हैं। तभी से यह चर्चाओं का दौर चला आ रहा था कि नवीन जिंदल कभी भी भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते हैं। यह भी ध्यान रहे कि उनकी माता सावित्री जिंदल तत्कालीन भूपेंद्र सिंह हुड्डा सरकार में नगर निकाय मंत्री भी रह चुकी हैं अब नवीन जिंदल के भाजपा में शामिल होने के बाद यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि उनकी माता सावित्री जिंदल भी जल्द ही भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन कर हिसार से चुनाव लड़ सकती हैं।

यह भी पढ़ें:– पुलिस की कार्रवाई, सतलुज नदी किनारे की छापेमारी

About The Author

Related Posts