शाह सतनाम जी बॉयज कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स ने दिया स्वच्छता का संदेश

Published On
  • एनसीसी दिवस पर सफाई महाअभियान व 400 मीटर दौड़ का आयोजन

सरसा (सच कहूँ न्यूज)। शाह सतनाम जी ब्वॉयज कॉलेज सरसा में एनसीसी दिवस पर सफाई महाअभियान व 400 मीटर दौड़ का आयोजन किया गया। जिसमें एनसीसी कैडेट्स ने बढ़ चढ़कर भाग लेते हुए लोगों को स्वच्छता अपनाने का संदेश दिया। इस मौके पर आयोजित दौड़ में प्रथम अजय पुनिया, द्वितीय संदीप व तीसरा स्थान राजकुमार ने हासिल किया। सभी विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर पर डॉ. दिलावर, डॉ. पवन वर्मा, अशोक गाट, पवन पुनिया, एनसीसी सीटीओ राजेंद्र पुनिया, कॉलेज प्रोफेसर जयपाल सहित अन्य मौजूद रहे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts