ऑनलाइनजॉब फेयर 25 अप्रैल को

Published On

गुरुग्राम (सच कहूँ न्यूज)। मंडल रोजगार कार्यालय गुरुग्राम द्वारा 25 अप्रैल को ऑनलाइन (Online Job Fair) माध्यम से वर्चुअल रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए रोजगार मेले का आयोजन वर्चुअल तरीके से ऑनलाइन किया जा रहा है, ताकि प्रार्थी रोजगार प्राप्त कर सकें।

रोजगार मेले में भाग लेने के इच्छुक प्रार्थी 25 अप्रैल तक रोजगार विभाग के पोर्टल पर अपनी लॉग इन आईडी का इस्तेमाल करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। मेले में करीब 15 कम्पनियों के भाग लेने की सम्भावना है, जिसके लिए पॉलिसी बाजार, इंश्योरेंस वेब प्राइवेट लिमटेड, याशी कंसलटिंग, पुखराज हेल्थ केयर, जेबीएम ग्रुप, नवभारत फर्टिलाइजर लिमिटेड, एजिस बीपीओ, फाइव फोर्स सिक्योरिटी लिमिटेड आदि कम्पनियों से सम्पर्क किया जा रहा है।

जो इच्छुक प्रार्थी व नियोजक रोजगार विभाग के पोर्टल पर पंजीकृत नहीं है। वह अपना पंजीकरण करवाने उपरान्त इस ऑनलाइन रोजगार मेले (Online Job Fair) में भाग ले सकते है। वहीं रोजगार मेले के संबंध में अन्य किसी जानकारी के लिए लैंडलाइन नंबर 0124-2322030 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts