2 दिनों तक गरज़-चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी की संभावना

Published On

25 तक परिवर्तनशील रहेगा मौसम, उसके बाद बारिश के आसार नहीं | Weather Update

हिसार (सच कहूँ/संदीप सिंहमार)। इस बार दक्षिण पश्चिम मॉनसून (Monsoon) के भारत मौसम विभाग के पूर्वानुमान के विपरीत बहुत उतार चढ़ाव देखने को मिले। 3 जून को भारत के केरल राज्य में जैसे ही मानसून ने प्रवेश किया तो एक उम्मीद के अनुसार बारिश का दौर चला। उसके बाद विपराजय चक्रवात के प्रभाव से मानसून ने अपना रूख बदला। चक्रवात के प्रभाव से राजस्थान जैसे मरुस्थली इलाकों को भी बाढ़ झेलनी पड़ी। अब मानसून का दौरा लगभग बीत चुका है लौटते मानसून के दौरान किसानों को वह मौसम वैज्ञानिकों को बारिश की आस रहती है।

ताकि रबी की फसलों विशेष कर सरसों की फसल की बिजाई हो सके। लेकिन इस बार लौटता हुआ मानसून भी रूठ गया है। 3 अगस्त के बाद लगा मानसून का ब्रेक टूटने का नाम नहीं ले रहा है। भारत मौसम विभाग के चंडीगढ़ विज्ञान केंद्र से जारी मौसम बुलेटिन के अनुसार अब 25 सितंबर तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा। इस दौरान 22 व 23 को गरज़-चमक का माहौल रहेगा। लेकिन इस दौरान हल्की बूंदाबांदी की ही संभावना है। 25 के बाद बारिश की संभावना के आसार नजर नहीं आ रहे मौसम व कृषि वैज्ञानिकों ने वर्तमान मौसम के आधार पर कृषि कार्य करने की सलाह दी है।

इसलिए नहीं हो रही बारिश | Weather Update

भारत मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार वर्तमान में गुजरात के कच्छ और आसपास के क्षेत्र चक्रवर्ती परिसंचरण अब दक्षिण पाकिस्तान और उससे सटे इलाकों में ऊंचाई के साथ दक्षिण की ओर झुकते हुए समुद्र तल से 5.8 किलोमीटर तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उत्तर भारत में इस वक्त लौटते मानसून के दौरान बारिश का माहौल नहीं बन पा रहा है। लेकिन निकट भविष्य में राजस्थान में पंजाब के क्षेत्र में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने की उम्मीद है। जिस वजह से हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। पर मौसम विभाग आगामी मौसम बुलेटिन 27 सितंबर के बाद ही जारी करेगा।

यह भी पढ़ें:– घर के बाहर से चाबी लगी बाइक चोरी

About The Author

Related Posts