शाह सतनाम जी धाम में झमाझम बारिश

Published On

सरसा। वीरवार दोपहर सवा एक बजे शाह सतनाम जी धाम और नेजिया में झमाझम बारिश हुई। इसके साथ ही उमस भरी भीषण गर्मी से परेशान लोगों ने राहत की सांस ली। इस दौरान छोटे बच्चों ने जहां बारिश में नहाने का लुत्फ उठाया। वहीं किसानों के चेहरों पर मुस्कान खिल गई। किसानों का कहना था कि यह बारिश धान और नरमा के लिए फायदेमंद है। हालांकि गलियों में कीचड़ के चलते राहगिरों को थोड़ी परेशानी जरूर झेलनी पड़ी। लोगों ने कहा कि उमस भरी गर्मी के चलते जीना मुहाल हो गया था। पसीना सूखने का नाम नहीं ले रहा था। अब बारिश होने से गर्मी से राहत मिल गई है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

 

About The Author

Related Posts