Depot Holder News: लापरवाह व भ्रष्ट डिपो होल्डर्स के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई – राजेश नागर

Published On

मंत्री राजेश नागर ने वार्ड 26 में जनता से किया सीधा संवाद

फरीदाबाद (सच कहूँ/सागर दहिया)। Ration Depot Holder News: लापरवाही या भ्रष्टाचार करने वाले डिपो होल्डर अपनी आदत से बाज आ जाएं या कड़ी कार्रवाई के लिए तैयार रहें। यह बात मंत्री राजेश नागर ने वार्ड 26 में आयोजित सभा में कही। उन्होंने वार्ड पार्षद लाल मिश्रा की मौजूदगी में सभा को सीधे संवाद में बदल दिया। मंत्री नागर ने जनता से कहा कि आपको किसी भी राशन डिपो होल्डर से शिकायत है तो अपने पार्षद से कहें या हमारे कार्यालय पर संपर्क करें। लापरवाही या भ्रष्टाचार करने वाले डिपो होल्डर के खिलाफ हम एफआईआर भी कराएंगे और सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने डिपो होल्डर को भी कहा कि वह जनता को सही मात्रा और समय पर राशन वितरण करें। जिससे कि जनता को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं हो अन्यथा आपके डिपो रद्द कर देंगे।

मंत्री राजेश नागर ने राशन और पेट्रोल प्रोडक्ट के बारे में अफवाह फैलाने वालों को भी चेतावनी दी कि वह समाज में डर का माहौल पैदा ना करें। सरकार समस्त आवश्यक वस्तुओं की व्यवस्था को लेकर सतर्क है और हमारे पास पेट्रोल प्रोडक्ट के पर्याप्त भंडार हैं। अगर कोई भी अफवाह फैलाते हुए मिलेगा तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मंत्री राजेश नागर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में हम जनता की सेवा कर रहे हैं क्योंकि भारतीय जनता पार्टी का मूल मंत्र अंत्योदय है। जिसका अर्थ पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। Faridabad News

इस अवसर पर महापौर प्रवीण बत्रा जोशी, पार्षद प्रियंका बिष्ट बुदानी, पार्षद कर्ण सिंगला, पार्षद सचिन शर्मा, पार्षद रिंकू सिलानी, अमित भारद्वाज पूर्व पार्षद उम्मीदवार, अजय प्रताप भडाना पूर्व पार्षद उम्मीदवार, भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश झा, साहू प्रधान, भूपेंद्र शर्मा, शंकर ठाकुर, कंचन मिश्रा ,सुंदर कसाना आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:– Narendra Modi: असम में दोहरे इंजन सरकार के फायदे गिनाते हुए पीएम नरेंद्र मोदी का बड़ा बयान

About The Author

Related Posts