राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने जाखल मंडी में गेहूं खरीद व्यवस्था की समीक्षा की

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

खरीद प्रक्रिया पारदर्शी व समयबद्ध रखने के निर्देश, मंडी का दौरा कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

जाखल (सच कहूँ/तरसेम सिंह)। राज्यसभा सांसद सुभाष बराला (Subhash Barala) ने शुक्रवार को जाखल मंडी मार्केट कमेटी में अधिकारियों के साथ बैठक कर गेहूं खरीद व्यवस्था की गहन समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने खरीद से जुड़ी व्यवस्थाओं, किसानों को मिलने वाली सुविधाओं तथा उठान प्रक्रिया की स्थिति की विस्तार से जानकारी ली। बैठक के उपरांत सांसद सुभाष बराला ने मंडी परिसर का दौरा कर मौके पर चल रही खरीद प्रक्रिया का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने चांदपुरा और धारसुल अनाज मंडी का भी निरीक्षण कर गेहूं खरीद का जायजा लिया। Jakhal News

निरीक्षण के दौरान सांसद बराला ने किसानो से सीधा संवाद स्थापित करते हुए उनकी समस्याएं, सुझाव एवं अनुभव सुने। किसानों ने अपनी विभिन्न समस्याओं से अवगत करवाया, जिस पर सांसद ने अधिकारियों को तुरंत समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मंडियों में किसानों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए और सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित की जाएं।

सांसद ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि गेहूं खरीद प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी, सुचारू और समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि खरीद के साथ-साथ फसल के उठान की प्रक्रिया भी तेज की जाए, ताकि मंडियों में अनावश्यक भीड़भाड़ न हो और किसानों को इंतजार न करना पड़े। इसके साथ ही उन्होंने साफ-सफाई, पेयजल, बैठने की व्यवस्था और अन्य मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त रखने पर भी जोर दिया।

सांसद सुभाष बराला ने कहा कि सरकार किसानों के हितों के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है और उनका प्रयास है कि हर किसान को उसकी फसल का उचित मूल्य समय पर मिले। उन्होंने कहा कि किसान खुशहाल होंगे तो देश और प्रदेश दोनों समृद्ध होंगे, इसलिए किसानों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करना सभी अधिकारियों की जिम्मेदारी है। Jakhal News

इस अवसर पर मार्केट कमेटी चेयरमैन जगजीत सिंह, नगरपालिका अध्यक्ष विकास कामरा, कच्चा आढ़ती संगठन प्रधान अमरीक ग्रेवाल, समाजसेवी आशीष बंसल, सुरेश गर्ग, सहित मंडी के व्यापारी बंधु, आढ़ती एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:– Haryana Transfer: हरियाणा में 4 आईएएस व 13 एचसीएस अधिकारियों के तबादले

About The Author

Ad Ad

Related Posts