नामचर्चा में चार जरुरतमंदों को बांटा राशन

Published On

नरवाना (सच कहूँ न्यूज)। रविवार को हिसार रोड स्थित नामचर्चा घर में ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों की तादाद में साध संगत ने पहुँचकर गुरू यश गाया। इस अवसर पर ब्लॉक नरवाना द्वारा चार जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरित किया गया। 15 मैम्बर नवदीप इन्सां सिंगवाल ने बताया कि डेरा सच्चा सौदा सरसा के पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणा से साध-संगत हमेशा मानवता के प्रति समर्पित रहती है। उन्होंने बताया कि आज नामचर्चा के उपरांत चार जरूरतमंद परिवारों को राशन दिया गया। उन्होंने बताया कि साध- संगत हमेशा समाज कल्याण के कामों में अग्रणी रहती है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts